Goldman Sachs 10,000 Women के साथ, वित्तीय योजना के मूल सिद्धांत
About this course
यह मुफ़्त ऑनलाइन प्रोग्राम Goldman Sachs 10,000 Women संग्रह में उपलब्ध 10 पाठ्यक्रमों में से एक है, जो उन उद्यमियों के लिए बनाया गया है जो अपने बिज़नेस या व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इस पाठ्यक्रम में, आप वित्तीय योजना के महत्व को समझेंगे और यह समझेंगे कि यह व्यवसाय के अवसरों का आकलन करने में आपकी मदद कैसे कर सकता है। आप अपनी कंपनी के नकदी प्रवाह चक्र और व्यवसाय की वृद्धि और सफलता पर इसके प्रभाव पर विचार करेंगे। आप Goldman Sachs 10,000 Women पूर्व छात्रों से नकदी प्रवाह विश्लेषण के लाभों के बारे में सुनेंगे, और उन अभ्यासों का पता लगाएंगे जो आपके नकद प्रवाह पूर्वानुमान को समझने, बनाने और व्याख्या करने में आपका मार्गदर्शन करेंगे। आप अपने व्यवसाय की नकदी प्रवाह आवश्यकताओं के पूर्वानुमान के लिए ज़रूरी कौशल विकसित करेंगे। पाठ के अंत तक, आप व्यवसाय के अवसरों का मूल्यांकन करने और भविष्य की वित्तीय चुनौतियों की भविष्यवाणी करने में अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे, ताकि आप अपने व्यवसाय के लिए रणनीतिक निर्णय ले सकें जैसे वह बढ़ता है। इस पाठ्यक्रम में सभी अभ्यासों को पूरा करने के लिए, आपको अपने व्यवसाय से महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता होगी। यदि आपको अपने व्यवसाय के वित्त को समझने में सहायता की आवश्यकता है, तो आप तैयारी में सहायता के लिए Goldman Sachs 10,000 Women पाठ्यक्रमों में से एक, ‘व्यावसायिक वित्त के मूल सिद्धांत’ को पूरा कर सकते हैं। 10,000 Women पाठ्यक्रम संग्रह वास्तव में ऑनलाइन सीखने का एक फ्लेक्सिबल अनुभव प्रदान करता है। आपके पास कार्यक्रम को किसी भी तरह से अपनाने की स्वतंत्रता है जैसे आपको ठीक लगे - अपनी सीखने की यात्रा को अपनी व्यक्तिगत व्यावसायिक विकास आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए कोई भी पाठ्यक्रम, या पाठ्यक्रमों का संयोजन लें। यदि आप सभी 10 पाठ पूरे करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय के सभी प्रमुख तत्वों का पता लगा पाएंगे और अपने व्यवसाय के विकास के लिए एक संपूर्ण योजना विकसित कर पाएंगे। आप Goldman Sachs 10,000 Women संग्रह पृष्ठ पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी प्रदान किया गया है। पाठ्यक्रम के दौरान आपको कुछ ऐसे शब्द और सन्दर्भ मिल सकते हैं जिन्हे समझाने की ज़रुरत हो। आपकी सहायता के लिए, एक सामान्य शब्दकोष (जनरल ग्लोसरी) और एक वित्तीय शब्दकोष (फाइनेंशियल ग्लोसरी) बनायी गयी है, जिसे आप किसी भी समय देख सकते हैं।
70/100
CourseAsk score
- What the provider tells you
- 38/45
- Who stands behind it
- 20/35
- How complete the listing is
- 12/20
Scores how much the provider publishes and who stands behind it — not how well it is taught.
What you'll learn
- understand the significance of financial planning
- analyze cash flow cycles
- evaluate business opportunities
- forecast financial challenges
- develop skills for cash flow forecasting
Price shown by Coursera — confirm on their site.
Enroll on CourseraYou'll be redirected to Coursera to complete enrollment.
- Listed & compared by CourseAsk
- English · 0
International Open Academy
Coursera